हृदय रोग एवं उसका कैसे रखें ख्याल, common questions
एक सामान्य आदमी अपने हृदय को किस प्रकार तंदरूस्त रख सकता है उसके लिए कौन से प्रमुख नियम है ?
(१) भोजन- जिसमें कार्बोहाईडे्रट कम हो, प्रोटीन की मात्रा अधिक हो, तेल की मात्रा कम हो। (२) व्यायाम – कम से कम आधा घंटे सप्ताह में पांच दिन चलना आवश्यक है। साथ ही लिफ्ट को उपयोग न करें और लम्बे समय की बैठक को टाले। (३) यदि धूम्रपान करते है तो तुरंत छोड़े। (४) यदि वजन बढ़ रहा है तो उसे नियंत्रित करें। (५) ब्लड प्रेशर एव शुगर यदि बढ़ रहा है तो नियंत्रित करें।
क्या हम फेट को मसल्स में परिवर्तित कर सकते है ?
यह एक खतरनाक विचार है क्योंकि फेट्स व मसल्स दो अलग-अलग प्रकार के टिशुओं (उतकों) से बनते है। फेट अपनी जगह पर फेट ही है जो कि हानिकर है। वही मसल्स अपनी जगह मसल्स है फेट या वसा कभी भी मसल्स में परिवर्तित नहीं हो सकता।
यह सुनकर हैरत होती है कि एक स्वस्थ मनुष्य को हृदय का दौरा पड़ गया, यह कैसे हुआ?
इसे मूक आक्रमण (साइलेंट अटैक) कहते है। इसीलिए हम सभी को मशविरा देते है कि ३० वर्ष की आयु के उपरांत स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया को प्रत्येक व्यक्ति ने अपनाना चाहिए।
हार्ट अटैक के प्रमुख लक्ष्ण क्या है ?
हार्ट अटैक का सबसे सामान्य लक्ष्ण छाती के बीच में तेज और दबाव वाला दर्द होना है, जो कि शरीर के बायीं ओर होता है, ख़ासतौर से बायें हाथ, कमर और दो कंधों के बीच में इसका दर्द होता है। यही नहीं, कई बार दर्द ठोड़ी (चिन) और जबड़े तक में आ जाता है। व्यक्ति को बहुत ज़्यादा पसीना आने लगता है। जब व्यक्ति तेज़ दर्द का अनुभव करता है, तो कुछ हार्मोन्स निकलते हैं, ब्लड प्रेशर और हृदय दर ऊपर चली जाती है और इससे पसीना आता है। डायबिटीज़ पीडि़त मामलों में तेज़ दर्द की बजाय पसीना आना, दिमाग का हल्का लगना और कुछ सेकेंड के लिए अंधेरा छा जाना आदि ज़्यादा सामान्य लक्ष्ण हैं। सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना और चेतना-समझ खो देना आदि कुछ अन्य लक्षण हैं। पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द और जलन से बैचेनी होती है, जिससे व्यक्ति कई बार एसिडिटी और दिल में चुभन के साथ कंफ्यूज हो जाता है। उबकाई की तेज फीलिंग भी हार्ट अटैक का एक लक्षण हैं, जिसमें व्यक्ति गैस और पाचन की परेशानी में कंफ्यूज हो जाता है। थकान, पीलापन, चिंता आदि कुछ अन्य चिन्ह हैं।शुरुआती लक्ष्ण की पहचान है ।
क्या हृदय रोग एक पैतृक रोग है ?
हाँ यह अपने माता-पिता से विरासत में मिल सकता है।
वे कौन से तरीके है जिनसे हृदय तनावग्रस्त हो सकता है। आप कौन से क्रियाकलापों को हृदय के तनावों से मुक्त रहने के लिए सुझाऐंगे।
आप अपना जीवन के प्रति रवैया बदलें। जीवन की हर बात की सम्पूर्णता पर ध्यान न दें।
क्या चलना जॉगिंग से अधिक अच्छा है या कोई और अधिक अच्छा व्यायाम हृदय को तंदुरूस्त रखने के लिए आवश्यक है ?
चलना या घूमना जोगिंग से अधिक अच्छा है क्योंकि जॉगिंग से जोड़ों में चोंट का खतरा अधिक होता है।
क्या लो ब्लड प्रेशर (निम्न रक्तचाप) वाले व्यक्ति भी हृदयरोग से पीडि़त हो सकते है ?
हो सकते है किंतु बिरले ही होते है।
क्या कोलेस्ट्रॉल व्यक्ति को बचपन से ही प्रभावित करता है या ३० वर्ष की आयु के उपरांत प्रभावित करता है ?
कोलेस्ट्राल व्यक्ति को बचपन से ही प्रभावित करता है।
खान-पान की नियमित आदतें हृदय को किस प्रकार प्रभावित करती है?
यदि आप जंक फूड्स खाते है तो आपके खानपान की आदतें अनियमित हो जाएगी और आपके शरीर के एंजाइमों का रिसाव गड़बड़ा जाएगा जिससे आपका हाजमा खराब हो जाएगा।
मैं किस प्रकार दवाओं के उपयोग किये बिना अपने कोलेस्ट्रोल को किस प्रकार नियंत्रित करु?
अपने आहार पर नियंत्रण रखें, खूब चलें और अखरोट का सेवन करें।
हृदय के लिए कौन-सा भोजन सर्वश्रेष्ठ है और कॉन-सा सबसे अधिक हानिकर ?
फल और सब्जियां हृदय के लिए अतिलाभदायक है वहीं तेलों का अधिक उपयेाग या अधिक तैलीय वस्तुएं (तले गले पदार्थ) हृदय के लिए सर्वाधिक हानिकर है।
कौन-सा तेल हृदय के लिए सर्वश्रेष्ठ है मूगफली ,सनफ्लावर या ऑलिव आईल का ?
सभी प्रकार के तेलों की अति हानिकर है।
रूटिन चेकअप क्या है ? इसे कैसे किया जाएं ? क्या हृदय के लिए कोई विशेष टेस्ट है ?
रूटिन ब्लड शुगर टेस्ट शकर के स्तर को बताता है। बीपी चेक कराये, इको कराये और जरुरी है तो ट्रेड मिल टेस्ट कराये।
हार्ट अटैक के समय प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट एड स्टेप्स) या प्राथमिक उपचार किस प्रकार का होना चाहिए ?
सर्वप्रथम व्यक्ति को लिटाएं फिर उसकी जीभ के नीचे एक एस्प्रीन टेबलेट रखें, जो सारबीट्रेट टेबलेट के साथ रखी जाना चाहिए। यदि वह उपलब्ध हो तो। और फिर मरीज को शीघ्रतातिशीघ्र हार्ट अस्पताल ले जाना चाहिए जिससे अटैक के प्रथम घंटे में अधिकतम मरीज की चिकित्सा हो सके।
आप हार्ट अटैक के दर्द और गैस्ट्रिक ट्रबल के दर्द में किस तरह अंतर करेंगे ?
वास्तव में इसीजी के बगैर पता करना कठिन है।
आज के युवाओं के हार्ट प्रॉब्लम होने के मुख्य कारण क्या है ? आज ३०-४० की आयु के युवाओं में हार्ट अटैक की शिकायत देखने को मिल रही है साथ ही गंभीर हृदय सम्बन्धी समस्याएं देखने को मिल रही है?
बढ़ी हुई जागरुकता ने हृदयरोग के मामलों में भी वृद्धि की है। सुस्त व दीर्घ सुत्री जीवनशैली, धूम्रपान, जंकफुड, व्यायाम का अभाव, साथ ही पैदाइशी समस्याएं किसी भी देश के व्यक्ति को तीन गुना हृदय रोग व हार्ट अटैक के लिए प्रेरित करती है।
क्या यह संभव है कि किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर बाह्य रूप में सामान्य १२०/८० हो और वह पूर्णत: स्वस्थ हो?
हाँ।
नजदीक की रिश्तेदारी में शादी करना क्या हृदय रोग सम्बन्धी समस्या को जन्म देता है? एक बच्चे में क्या यह बात सत्य है ?
हाँ एक ही गौत्र में शादी करना बच्चे में जन्मजात असामान्यता पैदा कर सकता है।
हममें से अधिकांश अनियमित कार्यकलापों में व दैनिक क्रियाओं में व्यस्त रहते है। कई बार देर रात तक कार्यालय में रूकना होता है क्या यह हमारे हृदय को प्रभावित करता है? इसके लिए आप क्या उपाय सुझाऐंगे?
जब आप जवान होते है तो प्रकृति आपको इन सभी अनियमितताओं से बचाती है किंतु जैसे-जैसे आप बुढ़ापे की ओर अग्रसर होते है या अधिक उम्र के होते है तो ऐसी दशा में आवश्यक है कि आप अपने शरीर की बायोलॉजीकल घड़ी को महत्व दें।
क्या एंटी हायपर टेन्सिव दवाओं के लेने से (दीर्घकालीन व अल्पकालीन) परेशानियां पैदा हो सकती है?
हाँ, कई दवाओं के साथ उनके साईड इफेक्ट भी होते है किंतु आधुनिक हायपर टेन्सिव दवाएं इस दुर्गुण से सुरक्षित है।
क्या अधिक कॉफी, चाय, पीने से भी हार्ट अटैक आ सकता है ?
नहीं, फिर भी एक सीमा में ही लें।
क्या अस्थमा के मरीजों को अधिक हार्ट अटैक का खतरा होता हे ?
नहीं।
आप जंक फुड को कैसे परिभाषित करेंगे ?
तलागला भोजन जैसे मेकडोनाल्ड समोसा, कचोरी, मसाला डोसा, पिज्जा, बर्गर आदि।
आपने कहा कि भारतीय लोगों में हार्ट अटैक की संभावना तीन गुना अन्य देशों के लोगों से अधिक होती हैं इसका मूल कारण क्या है ? जबकि यूरोपियन व अमेरिकन लोग बड़ी मात्रा में जंकफूड का सेवन करते है।
हर दौड़ में कोई न कोई रोग के लिए जिम्मेदार होता है। दुर्भाग्यवश भारतीय लोग बहुत सी बेतहाशा खर्चीली बीमारियों के शिकार होते है।
क्या एक व्यक्ति जो हार्ट अटैक के दौरान अपनी स्वयं की मदद कर सकता है ? (क्योंकि हमने बहुत से ऐसे इमेल इस बारे में देखे हैं)
हाँ, आराम से लेट जाएं, और एस्प्रिन गोली को अपनी जीभ के नीचे रखें और किसी से भी कहे कि वह उन्हें शीघ्र ही नजदीक के हृदय रोग अस्पताल में ले जाएँ। एम्बुलेंस का इंतजार न करें। समय व्यर्थ न जाने दें शीघ्र अस्पताल पहुंचे।
क्या कम रक्त की श्वेत कणिकाएं और कम हिमोग्लोबिन की मात्रा हृदय रोग की समस्याओं को जन्म दे सकती है ?
नहीं, परन्तु आवश्यक है कि आदर्श अवस्था में हिमोग्लोबन का स्तर शरीर में हो जिससे आपकी व्यायाम की क्षमता बनी रहे।
कभी-कभी समयाभाव में या कार्यक्रम की व्यस्तता में हम व्यायाम करने में असमर्थ हो जाते है ऐसी दशा में घर के दालान में घूमना, घर की जीने की सीडिय़ा चढऩा, क्या व्यायाम का विकल्प हो सकती है ?
विशेषकर सतत या लगातार बैठने से बचे, यह बेठक आधे घंटे से अधिक न हो अपनी कुर्सी छोड़कर अन्य कुर्सी पर बैठे उससे आपको काफी राहत मिलेगी।
क्या ब्लड शुगर और हार्ट समस्या में कोई सम्बन्ध है ?
हाँ एक घनिष्ठ सम्बन्ध है। डायबिटीज हृदय रोग व हार्ट अटैक के लिए अधिक जिम्मेदार है बजाएं बिना डायबिटीज वालों में।
वे कौन सी बातें है जो हृदय के ऑपरेशन के पश्चात ध्यान देने योग्य होती है ?
आहार, व्यायाम, समय पर दवाएं लेना, कोलेस्ट्रोल, ब्लड प्रेशर और वजन पर नियंत्रण आदि।
जो लोग रात्रिकालीन पाली में कार्य करते है उनमें हृदय रोग की संभावना अन्य पाली में काम करने वालों के बजाएं कितनी होती है ?
नहीं।
आधुनिक एंटी हायपर टेन्सिव ड्रग क्या है ?
इन दवाओं में सैकड़ों दवाएं शामिल है इनमें आपका चिकित्सक सही काम्बिनेशनल आपके लिए चुन सकता है। किंतु मेरा सुझाव है कि दवाओं पर निर्भर न रहते हुए ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के प्राकृतिक उपाय अपनाएं। जो चलकर, आहार द्वारा वजन कम करके अपने व्यवहार में परिवर्तन करके अपनी जीवन शैली बदल कर किया जा सकता है।
क्या एस्प्रिन या उसके समान दूसरी दवा जो सिरदर्द में उपयोग की जाती है क्या हार्ट अटैक की जोखिम को बढ़ाती है ?
नहीं।
महिलाओं के बजाय पुरुषों में हार्ट अटैक को दर अधिक क्यों है ?
प्रकृति ४५ वर्ष की आयु तक महिलाओं की रक्षा करती है (वर्तमान में वैश्विक स्तर पर महिलाओं में भी हार्ट अटैक की दर में वृद्धि हुई है)।
महिलाओं में हृदय रोग के प्रमुख कारण क्या है ?
फेट का पेट के आसपास फैला होना, उच्च रक्तचाप, रक्त शर्करा और ट्राइग्लिसराइड का असर पुरुषों के बजाय महिलाओं में अधिक होता है। मानसिक तनाव व दबाव महिलाओं के हृदय को पुरुषों के बजाय अधिक प्रभावित करता है। धूम्रपान का भी ज्यादा बुरा असर होता है।
किस प्रकार व्यक्ति अपने हृदय को अच्छी हालत में रख सकता है?
इसके लिए आवश्यक है कि व्यक्ति स्वास्थ्यकर भोजन ले, जंकफुड को त्यागे, नित्य व्यायाम करें, धूम्रपान न करें और साल में दो बार (हर ६ माह में) स्वास्थ्य का परीक्षण अवश्य कराएं यदि आपने ३० वर्ष की आयु पार कर ली है तो। साथ ही प्लास्टिक के बर्तन, थैली, कप आदि को गर्म भोजन हेतु प्रयोग न करें।जब भी मौका मिले जी भरकर हंसे, खुश रहे, तनाव से बचे।
क्या मांसाहारी भोजन शरीर के लिये अच्छा है ?
नहीं।
# UPDATE NEWS AND BLOGS
Stay Updated With Our Latest News And Blog
Articles

क्या है आपकी Cardiac Age? जानिए दिल की असली उम्र का सच – हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धांत जैन के साथ
क्या होती है असली उम्र से अलग “Cardiac Age”? जानिए अपने दिल की असली उम्र का राज़! हम सभी अपनी उम्र जन्मदिन के हिसाब से

ठंड के मौसम में हार्ट अटैक का खतरा क्यों बढ़ जाता है | Heart Specialist Dr. Siddhant Jain
ठंड के मौसम में हार्ट अटैक का खतरा क्यों बढ़ जाता है सर्दियाँ आते ही ठंडी हवाएँ, कम तापमान और आलस भरे दिन हमारे दिल

Why Angioplasty Offers New Hope Beyond Traditional Bypass Surgery
Why Angioplasty Offers New Hope: Know Angioplasty specialist in indore, Dr. Siddhant Jain Heart bypass surgery has long been considered the only solution for patients